Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 23, 2026

ओडिशा के सतर्कता विभाग ने मंगलवार को बारगढ़ जिले के एक पंचायत कार्यपालक अधिकारी (पीईओ) के ठिकानों पर छापेमारी कर 35 प्लॉट, दो भवन, एक बाजार परिसर, एक गोदाम, 2.98 लाख रुपये नकद और अन्य संपत्तियों का पता लगाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह बारगढ़ जिले की कटाभाल पंचायत के पंचायत कार्यपालक अधिकारी (पीईओ) कार्तिकेश्वर बेहरा की संपत्तियों से जुड़े छह स्थानों पर छापेमारी की।

अधिकारियों के अनुसार, बेहरा ने जुलाई 1994 में गैसिलेट ग्राम पंचायत के सचिव के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। उस समय उनका शुरुआती वेतन 500 रुपये प्रति माह था। वर्ष 2009 में उन्हें पदोन्नत कर पंचायत कार्यपालक अधिकारी बनाया गया।

उन्होंने बताया कि बेहरा पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से बारगढ़ जिले में कार्यरत हैं और वर्तमान में उनका वेतन 52,320 रुपये प्रति माह है।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा

Gujarat के Morbi में पति से बेटे की Stem Cells मैच न होने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस