Odisha Weather Alert: 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का Red Alert, IMD ने जारी की चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2026

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को ओडिशा के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब और अधिक मजबूत हो गया है। अधिकारियों के अनुसार यह चेतावनी कंधमाल, बौध, अंगुल, संबलपुर और सोनपुर जिलों के लिए जारी की गई है।

भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग के अनुसार आठ और जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की गई है उनमें कालाहांडी, गजपति, गंजम, नयागढ़, कटक, ढेंकनाल और क्योंझर शामिल है। इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य के बाकी 17 जिलों के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर