Bhubaneswar में युवती से दुष्कर्म मामले में Odisha महिला आयोग सख्त, DCP से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 02, 2026

भुवनेश्वर, दो अक्टूबर ओडिशा राज्य महिला आयोग ने यहां एक घर में बुधवार रात बंदूक दिखाकर युवती से कथित दुष्कर्म के मामले में भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) से रिपोर्ट तलब की है। पुलिस ने बताया कि भुवनेश्वर के नयापल्ली थाना क्षेत्र में किराये के फ्लैट में रहने वाली 26-वर्षीय एक युवती से एक ‘‘नकाबपोश व्यक्ति’’ ने बंदूक दिखाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त से 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

महापात्रा ने कहा, ‘‘पीड़िता, आरोपी को नहीं जानती है। पुलिस पीड़िता की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है और मुझे उम्मीद है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’ भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त सारवण विवेक एम. ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हमने कई टीमें गठित की हैं। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत ने जीते छह स्वर्ण, पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचा

SIR Row Protest Updates: CJP का शिवाजी पार्क विरोध प्रदर्शन खत्म, दिपके जल्द ही जंतर-मंतर सीज़न 2 का ऐलान करेंगे

India vs Pakistan गोल्ड मेडल मैच में नहीं दिखेंगे Mohsin Naqvi, पदक वितरण से रहेंगे दूर

Kolkata में रियल एस्टेट पर भू-माफिया का कब्जा, वित्त मंत्री ने संगठित कंपनियों से मांगी मदद