ओडिशा में कोरोना संक्रमितों की तादाद 15 हजार के पार, अब तक 79 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा में बृहस्पतिवार को 494 लोगों के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई और दो मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 15,000 से अधिक हो गई है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महामारी से राज्य में अब तक 79 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 23 जिलों से संक्रमण के नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 15,392 हो गई। अधिकारी ने कहा कि 494 मामलों में से 322 मामले पृथक-वास केंद्रों से आए और 172 लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बीमार हुए। राज्य के सर्वाधिक प्रभावित जिले गंजाम से 246 मामले सामने आए जिसके बाद जिले में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,867 हो गई है। इसके अलावा खुर्दा से 64, कटक से 38 और बालासोर से 21 मामले सामने आए। 

इसे भी पढ़ें: ओडिशा सरकार का अस्पतालों को निर्देश, कहा- कोरोना के डर से किसी मरीज को इलाज से नहीं किया जाए मना 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार गंजम जिले में कोविड-19 से दो मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित 24 लोगों की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई। राज्य में अभी कोविड-19 के 4,813 मरीजों का इलाज चल रहा है और 10,476 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि अभी तक कुल 3,61,920 नमूनों की कोविड-19 की जांच हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Kolkata Rally से पहले मचा बवाल, BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच जमकर पत्थरबाजी

Rice Pakora Recipe: रोज़ के Snacks से हो गए हैं बोर, Leftover Rice से बनाएं ये कुरकुरे पकौड़े, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

Indian Army ने Jammu-Kashmir के कई इलाकों में Iftar दावत के जरिये दिया भाईचारे और एकता का संदेश

Sonam Wangchuk की रिहाई पर Kejriwal का हमला, बोले- Modi सरकार की तानाशाही हुई बेनकाब