अमेरिका के 22 शहरों में नरेन्द्र मोदी की जीत का जश्न मनाएगा OFBJP-USA

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2024

वाशिंगटन। अमेरिका में ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ (ओएफबीजेपी-यूएसए) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के समर्थक उनके तीसरे शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाएंगे। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क, जर्सी सिटी, वाशिंगटन, बोस्टन, टाम्पा, अटलांटा, ह्यूस्टन, डलास, शिकागो, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहरों में मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाया जाएगा। ओएफबीजेपी-यूएसए के अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने कहा, इस शुक्रवार से अगले रविवार तक अमेरिका के 22 शहरों में उनकी जीत का जश्न मनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा, हम भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रवासी भारतीयों को एकजुट करेंगे। उन्होंने बताया कि वे प्रवासी भारतीयों से संबंधित सभी मुद्दों के लिए अनिवासी भारतीय (एनआरआई) आयोग की स्थापना करने के लिए भी प्रधानमंत्री से अनुरोध करेंगे। प्रसाद ने कहा कि विदेशों में रहने वाले बड़ी संख्या में भारतीयों को संपत्ति से संबंधित समस्याओं और यहां तक ​​कि बैंक हस्ताक्षरों के मिलान जैसी छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, हम एक एनआरआई आयोग की स्थापना की मांग कर रहे हैं, जिससे इन मुद्दों का समाधान हो सकेगा।

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान