Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा में श्रीकृष्ण को लगाएं अन्नकूट का भोग, जानिए क्या है इसका महत्व

By अनन्या मिश्रा | Nov 02, 2024

आज यानी की 02 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। इसको अन्नकूट भी कहा जाता है। दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा की जाती है। इस बार अमावस्या तिथि दो दिन होने की वजह से यह पर्व 02 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस पर्व को इंद्र देव पर भगवान कृष्ण की विजय के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसदिन सभी अपने-अपने घरों में गोबर का गोवर्धन पर्वत और भगवा न श्रीकृष्ण बनाते हैं। फिर इसकी पूजा की जाती है, तो ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस महापर्व से जुड़ी प्रमुख बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है अन्नकूट

इसे भी पढ़ें: Govardhan Puja 2024: भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है गोवर्धन पूजा का पर्व, जानिए इसका आध्यात्मिक महत्व

अन्नकूट में होती हैं ये चीजें

गोवर्धन पूजा पर बनने वाले अन्नकूट में कई तरह की सब्जियां, खीर, कढ़ी-चावल, पेड़े, रबड़ी, पुवा, मक्खन, मिश्री, मिठाइयां और पूड़ी आदि तरह-तरह की चीजें बनाई जाती हैं। फिर इन चीजों को भोग के रूप में भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया जाता है।

गोवर्धन पूजा में क्यों बनाया जाता है अन्नकूट

पौराणिक कथा के मुताबिक इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र के अभिमान को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया था। समूचे बृजवासियों को गोवर्धन पर्वत के नीचे शरण देकर भगवान श्रीकृष्ण ने सभी की बारिश से रक्षा की थी। साथ ही श्रीकृष्ण ने लोगों को यह सीख भी दी थी कि प्रकृति से मिलने वाली हर चीज बेहद अहम होती है। इसके बाद से गोवर्धन पूजा की शुरूआत हुई।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला