Lord Ganesha: विघ्नहर्ता गणेश को ऐसे चढ़ाएं बेलपत्र, मिलेगा रिद्धि-सिद्धि का वरदान

By अनन्या मिश्रा | Aug 25, 2025

भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता कहा जाता है। गणपति की पूजा-अर्चना सभी देवी-देवताओं से पहले की जाती है। इसलिए गणपति को प्रथम पूज्य देवता भी कहा जाता है। नए घर में प्रवेश, नया व्यवसाय शुरू करने और विवाह जैसे मांगलिक कार्यों में गणपति की पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने के दौरान उनकी स्तुति और चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि भगवान गणेश को बेलपत्र चढ़ाने से क्या होता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गणपति को बेलपत्र चढ़ाने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। साथ ही व्यक्ति को रिद्धि-सिद्धि का भी आशीर्वाद मिलता है। भगवान गणेश को बेलपत्र अतिप्रिय है। मान्यता है कि अगर आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कुंडली में ग्रहदोष हैं, तो बुधवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में गणपति को बेलपत्र चढ़ाना शुभ होता है।

बेलपत्र चढ़ाने के लाभ

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है और उनको बेलपत्र अर्पित करने से जीवन में आने वाली चुनौतियां, संकट और बाधाएं दूर होती हैं। वहीं संतान सुख की कामना करने वाले दंपति को भगवान गणेश को बेलपत्र जरूर चढ़ाना चाहिए। इस दौरान दंपति को 'उमापुत्राय नम:' मंत्र का जाप करते हुए 7 बेलपत्र बप्पा को चढ़ानी चाहिए। इससे जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भाग्योदय होता है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri में Saraswati Visarjan आज, शुभ मुहूर्त में प्रतिमा विसर्जन से पूर्ण होगी पूजा

RBI हस्तक्षेप से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 94.80 पर पहुंचा

Tiger Shroff की कार पर फायरिंग के बाद Eknath Shinde बोले, Mumbai में गैंगवार बर्दाश्त नहीं करेंगे

Maha Navami पर मां सिद्धिदात्री को लगाएं सफेद तिल का भोग, मंत्र जाप के साथ करें हवन अनुष्ठान