नवरात्रि तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा को लगाएं कुट्टू बर्फी का विशेष भोग, नोट करें आसान विधि

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 24, 2025

शारदीय नवराात्रि त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है जो मां दुर्गा के तीसरे स्वरुप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। देवी चंद्रघंटा शांति, साहस और कल्याण का प्रतीक मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बाघ पर सवार मां चंद्रघंटा का तेजस्वी रूप भक्तों के जीवन से भय और बाधाओं को नाश कर सकते हैं और उन्हें सुख और शांति प्रदान करता है। यदि आप मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो भोग में कुट्टू के आटे की बर्फी बना सकते हैं, इसे बनाना काफी आसान है और स्वाद में भी बेहद लाजवाब होगा। आइए आपको रेसिपी बताते हैं। 

- 2 कप कुट्टू का आटा

- 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल

- 1 कप चीनी

- आधा कप बारीक कटे हुए बादाम

- आधा कप बारीक कटे हुए काजू

- 2 चम्मच इलायची पाउडर

- 3 कप देसी घी

कुट्टू की बर्फी बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में देसी घी डालकर गर्म कर लें। 

- इसके बाद घी गर्म करें पैन में और इसमें अब कुट्टू का आटा डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट में तक भून लीजिए। 

- आटा भून जाने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर भूनें। नारियल भूनने के बाद पैन में चीनी डालकर उसके घुलने तक अच्छे से पकाएं।

- जब मिश्रण पैन छोड़ने लगें, तो इसमें अब इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें। 

- इसके बाद एक ट्रे में घी लगाकर इसमें मिश्रण को डालकर फैला लें। मिश्रण हल्का ठंडा होने दें इसके बाद आप चाकू की मदद से बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें। 

- बर्फी के ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें। मां दुर्गा को भोग लगाने के लिए कुटटू की बर्फी का भोग तैयार है। 

प्रमुख खबरें

French Open से पहले Prize Money पर बवाल, Jannik Sinner बोले- ये सम्मान की लड़ाई है

Gonda Tournament से विनेश की वापसी, Doping नियमों पर WFI से टकराव, दांव पर लगा करियर

China के 2 पूर्व रक्षा मंत्री को जिनपिंग ने सुनाई मौत की सजा, वजह जानकर चौंकी दुनिया

Tata Motors का बड़ा धमाका: अब 10 लाख से कम में Panoramic Sunroof वाली Nexon हुई लॉन्च