Sawan 2023: बेलपत्र के साथ महादेव को अर्पित करें ये पांच पत्ते, जल्द पूरी हो जाएगी आपकी मनोकामना

By अनन्या मिश्रा | Aug 30, 2023

सावन का महीना भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति सावन के महीने में सच्चे दिल से महादेव की पूजा-अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है। सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक, दूध से अभिषेक, धतूरा, भांग और बेलपत्र आदि चढ़ाने से व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही जातक पर महादेव की कृपा भी बनी रहती है। भगवान शिव को बेलपत्र अतिप्रतिय है। लेकिन अगर आपको सावन में बेलपत्र नहीं मिल पाता है, तो आप इन 5 चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाकर महादेव को प्रसन्न कर सकते हैं।

शिव पुराण के मुताबिक, भगवान भोलेनाथ को शमी के पत्ते बहुत प्रिय हैं। महादेव को शमी के पत्ते अर्पित करने से वह काफी प्रसन्न होते हैं। शमी के पत्ते भगवान शिव के साथ आप भगवान गणेश को भी अर्पित कर सकते हैं। शमी के पत्ते अर्पित करने के लिए आप एक पीतल, तांबे या कांसे के लोटे में थोड़ा सा गंगाजल, चावल, सफेद चंदन आदि मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद शिवलिंग पर शमी का पत्ता चढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें: Love And Relationship Horoscope August: अगस्त के महीने में इन राशियों को मिल सकता है पार्टनर, जानिए कैसी रहेगी लव लाइफ

पीपल का पत्ता चढ़ाएं

सावन में अगर आप भी बेलपत्र नहीं चढ़ा पाए हैं। तो ऐसे में आप शिवलिंग पर पीपल का पत्ता भी चढ़ा सकते हैं। मान्यता के अनुसार, जो भी व्यक्ति सोमवती अमावस्या के दिन शिवलिंग पर पीपल के पत्ते अर्पित करता है, उसे अपने सभी कष्टों से निजात मिल जाती है। 

अर्पित करें भांग

महादेव को प्रसन्न करने के लिए भांग का भी उपयोग किया जाता है। आप सावन में शिवलिंग पर भांग के पत्ते भी चढ़ा सकते हैं। कहते हैं कि भगवान शिव को भांग के पत्ते चढ़ाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

दूर्वा चढ़ाएं

सनातन धर्म में पूजा व अन्य धर्म कार्यों में दूर्वा का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता के मुताबिक दुर्वा को अमृत समान माना जाता है। कहा जाता है कि शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाने से व्यक्ति को दीर्घायु होने का आशीर्वाद मिलता है।

धतूरा चढ़ाएं

बता दें कि भगवान भोलेनाथ को धतूरा और धतूरे के पत्ते काफी प्रिय होते हैं। ऐसे में अगर आप भी सावन में शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाते हैं तो आपको महादेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत