Shrigao Stampede: गोवा भगदड़ पर अधिकारी का खुलासा, पिछले साल भी मामूली स्तर पर हुई थी इसी प्रकार की घटना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2025

पणजी। उत्तरी गोवा के एक मंदिर में उत्सव के दौरान भगदड़ की घटना की जांच कर रही समिति ने पाया है कि इसी समारोह में पिछले साल भी मामूली स्तर पर ऐसी ही एक घटना हुई थी तथा जिस जगह पर भगदड़ मची वह दुर्घटना संभावित क्षेत्र था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: DRDO का बड़ा कारनामा, स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का सफल परीक्षण, बढ़ेगी भारत की ताकत

सरकार ने राजस्व सचिव संदीप जैक्स की अध्यक्षता में एक तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया है जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वर्षा शर्मा, राज्य परिवहन निदेशक परिमल अभिषेक और दक्षिण गोवा के पुलिस अधीक्षक टीकम सिंह वर्मा शामिल हैं। वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि भगदड़ एक ढलान पर मची जो दुर्घटना संभावित क्षेत्र है और समिति घटना के पीछे की सटीक वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, 'हमें पता चला है कि पिछले साल भी मंदिर में उत्सव के दौरान इसी स्थान पर एक ऐसी ही घटना हुई थी लेकिन यह घटना मामूली स्तर की थी।'

इसे भी पढ़ें: Pakistan के साथ बढ़ते तनाव के बीच एयर चीफ मार्शल Amar Preet Singh ने PM Modi से की मुलाकात

अधिकारी ने कहा कि समिति इस बात की भी जांच करेगी कि इस प्रकार की घटना को रोकने के लिए सावधानी क्यों नहीं बरती गई। उन्होंने कहा, 'समिति ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इसने जिलाधिकारी स्नेहा गिट्टे, पुलिस अधीक्षक अक्षत कौशल, पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी, उपजिलाधिकारी भीमनाथ खोरजुवेकर, मंदिर समिति के सदस्यों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं ताकि यह पता लग सके कि उस दिन वास्तव में क्या हुआ था।' उन्होंने कहा, 'जानकारी जुटाने और रिपोर्ट दाखिल करने में कम से कम दो दिन और लगेंगे।'

अधिकारी ने कहा कि समिति भगदड़ में घायल हुए लोगों से भी बातचीत करेगी। उन्होंने कहा, 'कुछ पीड़ितों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हम उन्हें एक दिन घर पर आराम करने और सहज होने का समय देंगे तथा उसके बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।'

अधिकारी ने कहा कि समिति इस बात की भी जांच कर रही है कि तीर्थयात्रियों के दो समूहों के बीच कथित तौर पर झगड़े के कारण भगदड़ मची। उन्होंने कहा कि मंदिर की ओर जाने वाली गलियां संकरी होने के बावजूद मंदिर समिति ने रास्ते में दुकानें लगाने की अनुमति दे दी, जिससे इलाके में भीड़भाड़ और बढ़ गई।

पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने शनिवार को कहा था कि उत्सव में शामिल होने के लिए कम से कम 30,000 से 40,000 श्रद्धालु एकत्र हुए थे जिनमें से कुछ एक ढलान पर खड़े थे। ढलान पर खड़े कुछ लोग गिर गए, जिससे अन्य लोग लुढ़ककर एक-दूसरे पर गिर गए। कुमार के अनुसार, करीब 50 लोग ढलान पर गिर गए जिसके कारण भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि यह भगदड़ ढलान वाले स्थान तक सीमित रही।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार