तमिलनाडु के मेट्टूर बांध से अधिकारियों ने अतिरिक्त पानी छोड़ा, बाढ़ की चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2022

कर्नाटक से भारी मात्रा में पानी आने के मद्देनजर तमिलनाडु स्थित मेट्टूर बांध से छोड़े जाने वाले अतिरिक्त पानी की मात्रा बढ़कर 1.10 लाख क्यूसेक तक पहुंच जाने के आसार हैं। इसके चलते कावेरी नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कर्नाटक स्थित बेसिन में भारी बारिश के कारण कृष्ण राज सागर बांध और काबिनी का 85 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी तमिलनाडु स्थित स्टेनली जलाशय में छोड़ा जा रहा है, जो मेट्टूर बांध के रूप में लोकप्रिय है।

कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है, लोगों को नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि इरोड में एहतियाती उपायों के तहत नदी किनारे रहने वाले लोगों को बाढ़ राहत केंद्रों में ले जाया गया है। भवानी कस्बे से 200 परिवारों को राहत शिविरों में भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

Gujarat Police ने Kutch में पकड़ी नकली शराब फैक्ट्री, 10000 बोतलें और केमिकल जब्त

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

Katarniaghat में बह रहे 5 Elephants को वन और सिंचाई विभाग ने बचाया

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी