योगी ने अधिकारियों को सुनिश्चित करने को कहा, प्रदेश में कोई भूखा ना रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए निर्देश देते हुए अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रदेश में कोई भूखा न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निराश्रितों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए एक हजार रुपए, बीमार होने की दशा में उपचार के लिए दो हजार रुपए तथा किसी बेसहारा व्यक्ति की मृत्यु होने पर अन्तिम संस्कार के लिए उसके परिवार को पांच हजार रुपए देने की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री मंगलवार को लॉकडाउन में ढील की व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि निषिद्ध क्षेत्रों में घर तक सामान पहुंचाने की व्यवस्था को जारी रखा जाए। पुलिस प्रभावी गश्ती करते हुए यह सुनिश्चित करे कि कहीं भीड़ एकत्र ना हो। उन्होंने जनपदों में तैनात स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारियों को कोविड तथा गैर कोविड अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी इन अस्पतालों की समस्त व्यवस्थाओं की सीधी जानकारी प्राप्त करते हुए अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस, पीएसी, दमकल सेवा तथा रेलवे पुलिस के कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं। चिकित्साकर्मियों को संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से उनका प्रशिक्षण कार्य निरन्तर संचालित किया जाए। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, दो महीने बाद चली बस

प्रमुख खबरें

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में