CM योगी बोले, ‘दलालों’ को रास नहीं आ रही किसानों की खुशहाली, सरकार को बदनाम करने की रच रहे साजिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2020

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में विकास योजनाओं का 90 प्रतिशत धन हड़प जाने वाले ‘दलालों’ को अब किसानों की खुशहाली रास नहीं आ रही है और वे सरकार को बदनाम करने के लिये तरह-तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं। योगी ने मुंडेरवा और पिपराइच चीनी मिल के सल्फरलेस प्लांट का लोकार्पण करने के बाद अपने सम्‍बोधन में कहा, ‘‘हर साल किसानों को 6,000 रुपये ‘किसान सम्मान निधि’ दी जा रही है। आज एक क्लिक दबाने पर पैसा किसान के खाते में चला जाता है। पहले कांग्रेस के समय में होता यह था कि दिल्ली से 100 रुपये भेजे जाते थे लेकिन किसान-मजदूर तक 10 रुपये ही पहुंचते थे। बाकी के 90 रुपये बीच में दलाल खा जाते थे।’’ उन्‍होंने कहा, ‘‘आज उन दलालों को बुरा लगता है कि उनके द्वारा की जाने वाली लूट-खसोट को टेक्नोलॉजी के माध्यम से पूरी तरह रोक दिया गया है तो यह लोग आज सरकारों को बदनाम करने के लिए तमाम तरह के षड्यंत्र करने में लगे हुए हैं। मैं उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद दूंगाजिन्होंने कल विपक्ष के बंद के आह्वान को पूरी तरह फ्लॉप करते हुए यह साबित किया है कि वह विकास के साथ हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल