उत्पादन में कटौती पर संदेह बढ़ने से तेल कीमतें गिरीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

सिंगापुर, उत्पादन में कटौती को लेकर ओपेक और उसके साथी देशों के बीच प्रस्तावित बैठक के टल जाने से कच्चे तेल की कीमतें तेजी से गिरीं। इसके साथ ही कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे ऊर्जा बाजार को पटरी पर लाने की उम्मीदों को भी झटका लगा है। एशिया में शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी मानक वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट ने आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, हालांकि बाद में ये कुछ सुधार के साथ 5.7 प्रतिशत गिरकर 26.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 4.3 फीसदी की गिरावट के साथ 32.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। कच्चे तेल की कीमतें कोरोना वायरस महामारी और रूस तथा सऊदी अरब के बीच जारी कीमत कीमत युद्ध के कारण काफी टूट चुकी हैं। कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए विभिन्न देशों ने लॉकडाउन, यात्रा प्रतिबंध और अन्य उपाय किए हैं, जिसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रियाद और मॉस्को उत्पादन में कटौती के लिए सहमत हो गए हैं, जिसके बाद कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह