आईब्रो को बनाना है घना तो करें इन तेलों का इस्तेमाल

By मिताली जैन | Jan 07, 2020

आईब्रो आपके चेहरे को एक आकार प्रदान करते हैं। अगर आपकी आईब्रो शेप में नहीं होती तो आपका चेहरा भी अजीब लगता है। ठीक इसी तरह, पतली आईब्रो भी आपके चेहरे को उतना खूबसूरत नहीं दिखातीं, जितना वास्तव में उसे दिखाना चाहिए। अगर आपकी आईब्रो काफी पतली हैं और आप उन्हें मोटा दिखाने के लिए आईब्रो पेंसिल का सहारा लेती हैं तो अब आपको ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप चाहें तो कुछ तेलों की मदद से भी अपनी आईब्रो की ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन्हीं तेलों के बारे में-

जैतून का तेल

जैतून के तेल के ब्यूटी बेनिफिट्स से तो हर कोई परिचित है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन जैसे विटामिन ए और ई पाए जाते हैं। यह विटामिन आपकी हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं। आप रोजाना इस तेल की मदद से अपनी आईब्रो हेयर की मसाज करें। कुछ ही दिनों में आपको अपनी आईब्रो में फर्क नजर आने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: स्किन समस्याओं को खत्म करने में सहायक होती है गाजर

बादाम का तेल

जैतून के तेल की तरह ही बादाम के तेल में भी आपको विटामिन ई की प्रचुरता मिलती है, जिसके कारण यह आपकी आईब्रो के हेयर को घना बनाते हैं। इसके अतिरिक्त बादाम के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंटस भी होते हैं, जो आपकी स्किन को कई रूपों में लाभ पहुंचाते हैं। इस तरह आईब्रो को घना बनाने के लिए बादाम के तेल से मालिश करना एक अच्छा विचार हो सकता है।

नारियल का तेल

नारियल के तेल के गुणों के बारे में जितना कहा जाए, उतना ही कम है। यह एक नेचुरल मेकअप रिमूवर तो है ही, साथ ही एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह भी काम करता है। इसके अतिरिक्त बालों के लिए तो यह एक बेहतरीन तेल है। अगर आप आईब्रो पर इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी आईब्रो के आसपास की स्किन को हाइडेट व कंडीशन करता है। जिसके कारण आपकी आईब्रो की ग्रोथ काफी तेजी से होती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप हर रात सोने से पहले नारियल तेल की मदद से आईब्रो की मसाज करें और अगली सुबह उठकर चेहरा वॉश कर लें।

इसे भी पढ़ें: बीन्स वैक्स से घर पर कुछ इस तरह करें वैक्सिंग

कैस्टर ऑयल

आईब्रो को घना बनाने के लिए कैस्टर ऑयल से बेहतर ही शायद कोई दूसरा ऑयल हो। लेकिन यह ऑयल कभी-कभी स्किन पर खुजली व इरिटेशन का कारण बन सकता है, इसलिए अगर आप पहली बार इस ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें। बात अगर कैस्टर ऑयल के गुणों की हो, तो इसमें फैटी एसिड व प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और इसके यही गुण आपके बालों की ग्रोथ में तो मदद करते हैं ही, साथ ही आईब्रो के बालों को टूटने से भी रोकते हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला