Bhindi For Diabetes: हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का रामबाण नुस्खा है भिंडी, ऐसे करें सेवन

By अनन्या मिश्रा | May 25, 2023

डायबिटीज की बीमारी पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी आफत बनी हुई है। बता दें कि डायबिटीज का एक बड़ा लक्षण हाई ब्लड शुगर लेवल है। अधिक डायबिटीज के केसों के कारण भारत को डायबिटीज की राजधानी बुलाया जाता है। डायबिटीज का कोई इलाज नही मिला है। हालांकि इसको हेल्दी डाइट के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए हमारे खानपान का हेल्दी होना बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं ये विटामिन्स, आज से ही बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

कैसे फायदेमंद है भिंडी

बता दें कि 100 ग्राम भिंडी में 1.3 ग्राम प्रोटीन, 35 कैलोरी और 0.2 ग्राम फैट होता है। भिंडी की सब्जी फाइबर का एक बड़ा स्रोत है। इसके अलावा इस सब्जी में विटामिन बी 6 और फोलेट जैसे जरूरी विटामिन भी पाए जाते हैं। भिंडी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें अघुलनशील और घुलनशील फाइबर दोनों का एक बेहतर स्रोत है। यह ब्लड शुगर के लिए एक बढ़िया फूड है। फाइबर को टूटने और पचने में अधिक देरी रहती है। यही कारण है कि यह ब्लड में काफी धीरे-धीरे शुगर को छोड़ता है। जिससे ब्लड शुगर लेवल भी तेजी से नहीं बढ़ता है। 

भिंडी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स

भिंडी फाइबर गुण शुगर लेवल को मैनेज करने का काम करता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम मात्रा में पाया जाता है। लो जीआई का मतलब होता है कि इसमें शुगर की मात्रा कम पायी जाती है। वहीं इसको खाने से निकलने वाली शुगर को काफी धीरे-धीरे पचाती है।

प्रोटीन का पावरहाउस

भिंडी प्रोटीन से भरपूर लक्षण होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को अक्सर अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन किए जाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह उनको तृप्त रखने में सहायक होता है। साथ ही शुगर वाले फूड को खाने से रोकता है। इसके अलावा भिंडी में काफी कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसके सेवन से वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। 

ऐसे बनाएं भिंडी का पानी

मध्यम आकार की पांच भिंडी को लेकर अच्छे से धो लें। 

इसके बाद भिंडी के सिरों को काटकर इसे आधा-आधा करके काट लें।

फिर एक बड़े बर्तन में 3 कप पानी डालकर उसमें भिंडी डाल दें।

रातभर के लिए भिंडी को भीगने दें। 

इसके बाद सुबह भिंडी को निचोड़कर उसके पानी को अलग कर दें। 

फिर इस पानी का खाली पेट सेवन करें।

प्रमुख खबरें

Delhi Jahangirpuri में कर्मचारी से 90 लाख की 35 किलो चांदी की लूट

Karnataka Lokayukta ने 8 अफसरों के 33 ठिकानों पर की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा

CAPF में IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति जरूरी, केंद्र सरकार ने Supreme Court में दाखिल किया हलफनामा

UP Assembly Election 2027: गठबंधन में नेतृत्व को लेकर SP और Congress सांसदों में तकरार