Ola Electric को पीएलआई लक्ष्य पूरा नहीं करने के लिए आईएफसी से मिला पत्र

By Prabhasakshi News Desk | Mar 05, 2025

नयी दिल्ली । ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी को उन्नत रसायन सेल के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने से चूक को लेकर आईएफसीआई लि. से पत्र मिला है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कंपनी पीएलआई-एसीसी योजना के तहत तय उत्पादन और निवेश संबंधी मानदंडों को पूरा नहीं कर सकी है। ओला इलेक्ट्रिक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हमें 28 जुलाई, 2022 के कार्यक्रम समझौते की अनुसूची एम के अनुसार लक्ष्य (माइलस्टोन-1) पूरा नहीं कर पाने के लिए आईएफसीआई लि. से एक पत्र मिला है।

इस बारे में पूछे जाने पर ओला के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने मार्च, 2024 में अपनी गीगा फैक्ट्री में परीक्षण उत्पादन शुरू किया और मई, 2024 में हमारे लिथियम-आयन सेल के लिए सफलतापूर्वक बीआईएस प्रमाण पत्र प्राप्त किया। हमने पहले ही वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही से अपने सेल के वाणज्यिक उत्पादन शुरू होने की घोषणा कर दी है और हम निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के लिए योजना के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं।’’ प्रवक्ता ने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक सरकार की पीएलआई एसीसी योजना के तहत भारत में वाणिज्यिक रूप से लिथियम-आयन सेल का विनिर्माण करने वाली पहली कंपनी होगी।

प्रमुख खबरें

French Open 2026: World No. 1 Aryna Sabalenka का तूफानी आगाज, पहले दौर में प्रतिद्वंद्वी को रौंदा।

IPL 2026 विवादों के बाद दबाव में Arshdeep Singh? Instagram से 200 से ज्यादा पोस्ट हटाए

Lionel Messi की Hamstring Injury पर बड़ा Update, World Cup से पहले 10 दिन का मिला Rest

Manchester United में छिड़ी कप्तानों की जंग, Roy Keane और Bruno Fernandes सरेआम भिड़े