Ola का सबसे बड़ा ऑफर; अब S1X स्कूटर सिर्फ ₹49,999 में, साथ में 8 साल की लंबी वॉरेंटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2026

ओला इलेक्ट्रिक ने बृहस्पतिवार को ‘एंड आईसीई एज’ अभियान शुरू करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रसार को तेजी से बढ़ावा देना है। कंपनी ने बताया कि इस अभियान के तहत वह अपने एस1 एक्स (2 किलोवाट घंटा) और रोडस्टर एक्स (2.5 किलोवाट घंटा) मॉडल की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रख रही है। इसके साथ ही पूरे उत्पाद समूह पर 50,000 रुपये तक के लाभ भी दिए जा रहे हैं, जो 31 मार्च, 2026 तक मान्य होंगे।

कंपनी ने ग्राहकों के लिए सेवा से जुड़ी कई सुविधाएं भी दी हैं, जिनमें तय समय के भीतर सेवा, खरीद वापसी गारंटी और लंबी अवधि की वारंटी शामिल है। यदि सेवा में देरी होती है तो ग्राहकों को मुफ्त टैक्सी सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि उसके सभी एस1 स्कूटर और रोडस्टर मोटरसाइकिल पर अब आठ साल की विस्तारित वारंटी दी जा रही है, जिससे ग्राहकों को लंबे समय तक भरोसा और सुविधा मिल सके।

प्रमुख खबरें

भुखमरी, कंगाली और दिवालीयपन के बावजूद पाकिस्तान आया नंबर-1, भारत 13वें नंबर पर, लेकिन किसमें?

हो गया खेल! भारत को रोककर खुद रूसी तेल खरीद रहा अमेरिका?

बिहार में श्री अन्न क्रांति की तैयारी, ICRISAT के साथ किसानों की आय बढ़ाएगी सरकार

Shaheen Afridi vs Babar Azam: पाकिस्तान की कप्तानी पर छिड़ी जंग, अफरीदी बोले- फिलहाल मैं ही कप्तान हूं