Pune में इंद्रायणी नदी पर पुराना पुल ढहा, कई लोग लापता, बचाव कार्य जारी

By एकता | Jun 15, 2025

पुणे के तालेगांव इलाके में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में 20-25 लोगों के नदी में बह जाने की खबर है। अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया है और लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

इसे भी पढ़ें: ज़हरीली शराब से लोग मर रहे हैं लेकिन... पंजाब में केजरीवाल पर बरसीं रेखा गुप्ता

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पुल की हालत पहले से ही काफी जर्जर थी, जिसके चलते पिछले कुछ महीनों से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि नदी में अचानक आए बहाव के कारण पुल ढह गया। हालांकि, हादसे की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

कैंटोनमेंट बोर्ड देहू रोड के पूर्व उपाध्यक्ष रघुवीर शेलार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, 'यहां शाम 4 बजे के आसपास एक पुराना पुल ढह गया। पुल पर लगभग 125 पर्यटक उसी स्थान पर खड़े थे और अचानक यह ढह गया। करीब 20-25 लोग नदी में बह गए। उनमें से कुछ को स्थानीय श्रमिकों ने बाहर निकाल लिया, जबकि 4-5 लोग अभी भी पुल के नीचे फंसे हुए हैं।'

प्रमुख खबरें

पूर्व DGP R Sreelekha ने बताई पार्षद पद छोड़ने के विचार की वजह, काम में देरी से थीं निराश

Navratri Diet: 9 दिन के व्रत में कमजोरी दूर करेगी ये खास पौष्टिक फलाहारी थाली

Suzlon लगाएगी 550 करोड़ रुपये में तीन AI आधारित विंड ब्लेड संयंत्र

Delhi Court से CJP Leaders को मिली रिहाई, 1 साल शांति बनाए रखने की रखी शर्त