Delhi-NCR में कबाड़ होंगे पुराने ट्रक और बसें! मोदी सरकार की 'प्रतिस्थापन योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, ऑटो सेक्टर ने बताया ऐतिहासिक कदम

By रेनू तिवारी | Jun 04, 2026

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) को प्रदूषण के जानलेवा स्मॉग से मुक्ति दिलाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बेहद बड़ा और रणनीतिक कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) ने दिल्ली-एनसीआर में चल रहे पुराने व प्रदूषण फैलाने वाले वाणिज्यिक ट्रकों और बसों को नए, स्वच्छ वाहनों से बदलने (Replace) की एक महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी है। वाहन उद्योग (Automobile Industry) ने सरकार के इस फैसले का पुरजोर स्वागत किया है। उद्योग जगत का मानना है कि यह नीति न केवल सड़कों पर स्वच्छ वाहनों (Clean Vehicles) की संख्या बढ़ाएगी, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण स्तर में भी भारी कटौती करेगी।

चंद्रा ने कहा कि इससे पुराने वाणिज्यिक वाहनों के मालिकों को इस कार्यक्रम का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। भारी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माताओं ने कहा कि यह योजना बेड़े के आधुनिकीकरण में तेजी लाने के साथ-साथ पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में भी मददगार है।

इसे भी पढ़ें: चांदी के आभूषणों पर भी अनिवार्य होगा हॉलमार्क, HUID नंबर से होगी शुद्धता की पहचान, BIS महानिदेशक ने बताया पूरा प्लान

वीई कमर्शियल व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी बी. श्रीनिवास ने कहा, ‘‘हम दिल्ली-एनसीआर के लिए वाहन प्रतिस्थापित करने की योजना को मंजूरी देने के लिए सरकार की सराहना करते हैं। यह ट्रकों और बसों के बेड़े के आधुनिकीकरण में तेजी लाने के साथ-साथ क्षेत्र की सबसे गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रमुख खबरें

विमान भी अपना, एयरपोर्ट भी अपना और अब एयरलाइन भी अपनी! अडानी अब इंडिगो-एयर इंडिया को देंगे टक्कर

हर कार मालिक को एक अनजाने सड़क हादसे से पहले यह जानना चाहिए

NEET Controversy: जंतर मंतर पहुंचे Physics Wallah के Alakh Pandey, पूछा- सरकार बच्चों से बात क्यों नहीं करती?

Jantar Mantar Violence Case: दिल्ली पुलिस ने ACP पर हमले के आरोप में दर्ज की FIR, हत्या की कोशिश और दंगे की धाराएँ शामिल