जेन-जी आंदोलन के 3 माह बाद बाद ओली का शक्ति प्रदर्शन, आयोजित की विशाल रैली

By अभिनय आकाश | Dec 15, 2025

नेपाल की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएन-यूएमएल का 11वां आम महाधिवेशन भक्तपुर में शुरू हुआ। इस अवसर पर पार्टी ने काठमांडू घाटी में बड़ी राजनीतिक रैली की। पुलिस के मुताबिक करीब 70 हजार लोग शामिल हुए, जबकि आयोजकों ने 3 लाख समर्थकों के जुटने का दावा किया। महाधिवेशन ऐसे समय हो रहा है जब पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली सितंबर 2025 में हुए जेन-जी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद सत्ता से बाहर हुए थे। इन प्रदर्शनों में 77 लोगों की मौत और 2,000 लोग घायल हुए थे। सोमवार को पार्टी 15 पदाधिकारियों और 251 सदस्यीय केंद्रीय समिति का चुनाव करेंगी। 73 वर्षीय ओली अध्यक्ष पद के दावेदार हैं, उनका मुकाबला 71 वर्षीय ईश्वर पोखरेल से है। सोमवार शाम को तय होगा कि ओली ही पार्टी अध्यक्ष रहेंगे या नए लोगों को मौका मिलेगा।

प्रमुख खबरें

MV Govindan का आरोप: Kerala में Pinarayi Vijayan को घेरने के लिए UDF ने ED से मिलाया हाथ

SIAM के आंकड़े: दूसरी तिमाही में घरेलू Passenger Vehicles की थोक बिक्री 30.7 प्रतिशत बढ़ी

Care Nursing College में तोड़फोड़ और हंगामा, Hyderabad में NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR

कोहरा समझकर न करें नजरअंदाज! ऐसे पता करें हवा में प्रदूषण है या नहीं