कोविड 19 के चलते ओलंपिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने गुरूवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अगले महीने होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है जिसमें काबुकी की परफार्मेंस और ओपेरा होना था।

इससे पहले मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से बातचीत के बाद तोक्यो ओलंपिक अगले साल तक टालने का फैसला किया। तोक्यो 2020 निप्पोन फेस्टिवल 18 अप्रैल को होना था। इसमें जापान के काबुकी अभिनेता एबिजो इचिकावा और इटली तथा उरूग्वे के ओपेरा सिंगर्स को भाग लेना था।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित