2021 की शुरुआत में हो सकते हैं ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट, आयोजकों की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2020

तोक्यो। पिछले सप्ताह हुई जिम्नास्टिक स्पर्धा से उत्साहित तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि वे ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट अगले साल की शुरूआत में कराने को तैयार हैं। रविवार को हुई जिम्नास्टिक स्पर्धा में 22 रूसी , चीनी और अमेरिकी खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कई हजार दर्शक भी इसे देखने के लिये मौजूद थे।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम बात कर रहे हैं कि जापान सरकार और तोक्यो महानगर प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना वायरस महामारी से कैसे निपटा जा सकता है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ अगले साल की शुरूआत से हम काम शुरू कर देंगे और मार्च में टेस्ट टूर्नामेंट होंगे।’’ कोरोना महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक पिछले साल स्थगित कर दिये गए थे।

प्रमुख खबरें

World Cup में Racist Attack पर भड़के Kylian Mbappé, कहा- ऐसी महिला संसद के लायक नहीं

Swiggy में बढ़ा भारतीयों का दबदबा, 50% से ज्यादा हुई हिस्सेदारी, Share Price में आया उछाल

Fitness Startup Cult.fit का बड़ा दांव, IPO के लिए SEBI में अर्जी, जुटाएगी ₹950 करोड़ की रकम

Share Market में U-Turn, चार दिन की बंपर तेजी के बाद मुनाफावसूली से Sensex-Nifty लुढ़के