तोक्यो ओलंपिक में शपथ लेने वालों की संख्या तीन से बढ़ाकर छह की गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

तोक्यो। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा कि लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिये तोक्यो ओलंपिक खेलों के उदघाटन समारोह में शपथ लेने वालों की संख्या तीन से बढ़ाकर छह कर दी गयी है। इसके साथ ही शपथ में ‘समावेश और समानता’ शब्दों को शामिल करने के लिये थोड़ा बदलाव भी किया गया है। ओलंपिक शपथ सभी प्रतिभागियों की तरफ से मेजबान देश का एक खिलाड़ी लेता है। इस समारोह में एक कोच और एक जज भी शामिल होता है। जापान में इस बार इनमें से प्रत्येक समूह से एक पुरुष और एक महिला शपथ लेगी। ओलंपिक में 1920 से ही शपथ लेने का प्रचलन रहा है। इस बार ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य