CPA Conference में 'Viksit Bharat' पर महामंथन, Om Birla बोले- नीतियों से साकार होगा संकल्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि यहां आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन में ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आवश्यक नीतियों पर चर्चा की जाएगी। हरियाणा विधानसभा की मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र, जोन-दो सम्मेलन का उद्घाटन बिरला करेंगे।

सम्मेलन का समापन नौ जून को होगा, जिसमें हरियाणा के राज्यपाल आशिम कुमार घोष समापन भाषण देंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य संसदीय सहयोग को मजबूत करना, विधायी एवं संसदीय कार्यप्रणाली से जुड़े श्रेष्ठ अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा क्षेत्रीय और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देना है। बयान में कहा गया है कि यह सम्मेलन पीठासीन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपने अनुभव साझा करने तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में योगदान देने संबंधी रणनीतियों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान करेगा।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई