ओम प्रकाश चौटाला ने बेटे अजय चौटाला को पार्टी से निष्कासित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2018

चंडीगढ़। चौटाला परिवार में आपसी विववाद बढ़ गया है और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर अपने बेटे अजय सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय सोमवार को लिया गया और हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं अजय के छोटे भाई अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। अजय सिंह इस वक्त पैरोल पर दो हफ्तों के लिए जेल से बाहर है। वह पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता ओ पी चौटाला के साथ प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के घोटाले के संबंध में 10 साल की जेल की सजा काट रहे हैं।

दो हफ्ते पहले इनेलो प्रमुख ने अजय सिंह चौटाला के दो बेटे हिसार से सांसद दुष्यंत और उनके भाई दिग्विजय को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अजय सिंह की पत्नी और इनेलो विधायक नैना चौटाला ने अपने दोनों बेटों के खिलाफ कार्रवाई के बाद पार्टी के भीतर रहकर निंदा करने वाले लोगों की काफी आलोचना की थी। लेकिन उन्हें किसी भी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई से अलग रखा गया। इनेलो प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में अजय सिंह को पार्टी के निष्कासित करने की घोषणा की। इसके साथ ही पार्टी के 18 विधायकों में से नौ विधायकों और तीन सांसद में से दो को निष्कासित करने की घोषणा भी की। इससे पहले इस संबंध में ओम प्रकाश चौटाला द्वारा हस्ताक्षरित पत्र संवाददाताओं को दिया गया। 

प्रमुख खबरें

बिहार सरकार ने अधिकारियों को बालू के अवैध खनन से निपटने का निर्देश दिया

रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी, नामांकन करने से पहले करेंगे शक्ति प्रदर्शन, मां के साथ में रवाना

गठबंधन की खातिर हमने वे सीटें भी छोड़ दीं जिन पर पांच बार जीत हासिल की थी: उद्धव

Rahul Gandhi बचाएंगे UP में कांग्रेस की साख, अंतिम किला बचाने की चुनौती