Om Prakash Mathur ने ली सिक्किम के राज्यपाल की शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर ने बुधवार को सिक्किम के 16वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ सोमेद्दर ने माथुर (72) को पद की शपथ दिलाई।

माथुर ने लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का स्थान लिया है और सिक्किम के राज्यपाल का पद संभालेंगे, जबकि लक्ष्मण प्रसाद को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। माथुर राज्यसभा के पूर्व सदस्य भी हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan : सिरोही में ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

परिस्थितिजन्य साक्ष्य से तभी सजा संभव जब दोष सिद्ध हो: Supreme Court

PM Modi ने Goa Liberation Day पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया

Kerala के वालयार में चोरी के संदेह में झारखंड निवासी की पीट-पीटकर हत्या