ओम प्रकाश राजभर पर भाजपा नेताओं के आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2018

बलिया(उत्तर प्रदेश)। योगी सरकार को अपने बयानों से असहज कर देने वाले मंत्री ओम प्रकाश राजभर अब भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। राजभर भाजपा की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन पर कथित रूप से धन लेकर टिकट बेचने का आरोप लगा है। सिकन्दरपुर में भाजपा की एक सभा को सम्बोधित करते हुए योगी सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर और घोसी से भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा। 

होमगार्ड राज्य मंत्री अनिल राजभर ने ओम प्रकाश पर आरोप लगाया कि वह ग़रीबों को गलत बात बताकर गुमराह कर रहे हैं। सांसद हरिनारायण राजभर ने ओम प्रकाश राजभर पर राजभरों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में सुभासपा को गठबंधन के तहत आठ सीटें दी थीं, जिनमें से एक सीट पर ओम प्रकाश, दूसरी सीट पर उनका बेटा व तीसरी सीट पर उनके समधी चुनाव लड़े । अन्य पांच सीटों पर ओम प्रकाश ने पैसे लेकर टिकट बांटे।

प्रमुख खबरें

Iran Attack Haifa Oil Refinery | इज़राइल की ऊर्जा कमर टूटी! हाइफ़ा और अशदोद रिफाइनरियों पर भीषण हमला, युद्ध अब ऊर्जा महायुद्ध में बदला

Assam Assembly Election 2026: गौरव गोगोई के घर पर हुआ महागठबंधन का शंखनाद, कांग्रेस और रायजोर दल आए साथ

Stock Market Today | शेयर बाजार में वापसी! कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से Sensex और Nifty संभले, IT शेयरों में जोरदार उछाल

परमाणु प्रसार का काला इतिहास! US की थ्रेट रिपोर्ट पर भारत का कड़ा प्रहार, पाकिस्तान को बताया वैश्विक खतरा