उमर अब्दुल्ला का आरोप, सोची समझी साजिश के तहत हमारी मस्जिदों को बनाया जा रहा निशाना

By अंकित सिंह | Dec 05, 2024

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज पार्टी के संस्थापक शेख मुहम्मद अब्दुल्ला को उनकी 119वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अब एक सोची समझी साजिश के तहत हमारी मस्जिदों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। ये बात मैंने बार-बार कही है। उन्होंने आगे कहा कि आप कहते हैं कि आप मुसलमानों का तुष्टीकरण नहीं करेंगे, तो ऐसा न करें, हम तुष्टिकरण नहीं चाहते। लेकिन हमें निशाना मत बनाओ। 

इसे भी पढ़ें: Sambhal Violence | संभल में पाकिस्तान निर्मित गोलियां मिलीं, पुलिस जांच में दावा, दंगाइयों ने हिंसा में किया गया कारतूसों का इस्तेमाल

उमर अब्दुल्ला ने सुखबीर बादल पर हमले को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि कल सुखबीर बादल पर हमले के बाद मैंने उनसे बात की. हमने स्थिति के बारे में बात की, जाहिर है, कुछ चीजें जो उन्होंने मेरे साथ साझा कीं, वे सार्वजनिक उपभोग के लिए नहीं हैं। लेकिन अगर दिन के उजाले में पूर्व उपमुख्यमंत्री पर इस तरह से हमला हो सकता है तो ये चिंता की बात है। जाहिर है, इस पर गौर करने की जरूरत है. यह कैसे हुआ और यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में ऐसा न हो। 

प्रमुख खबरें

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

2016 Surgical Strike आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब थी: PM Narendra Modi

Asian Games में दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं Elavenil Valarivan, अहमदाबाद में जोरदार स्वागत

Bareilly में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी Nirdesh Rathore गिरफ्तार