Omar Abdullah और Mehbooba Mufti ने मतगणना के बीच लोकसभा चुनाव में हार अपनी मानी

By Prabhasakshi News Desk | Jun 04, 2024

श्रीनगर । नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को अपनी-अपनी लोकसभा सीट से अपनी हार स्वीकार कर ली जबकि मतगणना अभी जारी है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार बारामूला लोकसभा सीट पर जेल में बंद पूर्व विधायक शेख अब्दुल राशिद पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला से सवा लाख से अधिक मतों के अंतर से आगे हैं। अब्दुल्ला ने एक बजकर 37 मिनट पर ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ मैं समझता हूं कि यह अवश्यंभावी को स्वीकार करने का वक्त है। इंजीनियर राशि को उत्तरी कश्मीर में उनकी जीत पर बधाई।’’ 

नेशनल कांफ्रेंस के गुर्जर नेता मियां अल्ताफ इस सीट से 2.29 लाख मतों से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी सामने आयी। अब्दुल्ला ने भी अपनी पार्टी के सहयोगियों-- आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी और मियां अल्ताफ को बधाई दी जो क्रमश: श्रीनगर एवं अनंतनाग -राजौरी लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं। अब्दुल्ला ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ नेशनल कांफ्रेंस के अपने सहयोगियों रुहुल्लाह मेहदी और मियां अल्ताफ साहब को हार्दिक बधाई। मुझे खेद है कि लोकसभा में मैं उनके साथ नहीं होऊंगा लेकिन मुझे यकीन है कि दोनों जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार काम करेंगे।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा