उमर अब्दुल्ला ने पूछा, कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाये जाने पर मौन क्यों हैं PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाये जाने पर चुप क्यों हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पुलवामा जैसे हमलों की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान के साथ वार्ता नहीं हो सकती है। पुलवामा हमले के एक हफ्ते बाद अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने मुंहतोड़ जवाब की बात कही है लेकिन वर्तमान स्थिति में ऐसा जवाब संभव नहीं है।


यह भी पढ़ें: मायावती के साथ गठबंधन पर मुलायम हुए कठोर, कहा- 25 सीट भी नहीं जीतेंगे

कश्मीर में मुख्य धारा के नेताओं की सुरक्षा वापस लिये जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रतिगामी कदम है और वह किसी के भी द्वारा सुरक्षा का दुरूपयोग किये जाने से अवगत नहीं हैं। नेकां नेता ने कहा, ‘‘जब हम (कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए) वार्ता की बात करते हैं तो हमें राष्ट्रविरोधी करार दिया जाता है।’’ 

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र