JKAS अफसर से बदसलूकी पर IAS अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू, Omar Abdullah ने की निंदा

By अंकित सिंह | Oct 17, 2026

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक विवादित ऑनलाइन बैठक के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कुमार राजीव रंजन के आचरण की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि उनका व्यवहार एक वरिष्ठ सिविल सेवक से अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं था। इस बीच, जम्मू-कश्मीर सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनदीप कौर के नेतृत्व में इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और उन्हें 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) के अधिकारी अमित वर्मानी को इस मामले में 'प्रेजेंटिंग ऑफिसर' नियुक्त किया गया है।

अब्दुल्ला ने 'X' पर लिखा कि मैंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सरकारी ऑनलाइन मीटिंग का वीडियो देखा है। पहली नज़र में, वरिष्ठ अधिकारी का बर्ताव एक वरिष्ठ IAS अधिकारी से अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं था। इसके बाद, एक कनिष्ठ JKAS अधिकारी को दी गई धमकियों ने स्थिति को और भी खराब कर दिया है। मैंने मुख्य सचिव (CS) के सामने इस मुद्दे को बहुत सख्ती से उठाया है। दुर्भाग्य से, एक केंद्र शासित प्रदेश (UT) होने के नाते, IAS अधिकारियों पर नियंत्रण 'लोक भवन' (प्रशासन) के पास है, लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर मैंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित करें कि उस JKAS अधिकारी के खिलाफ कोई प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न हो।

इसे भी पढ़ें: IAS Kumar Rajeev Ranjan पर एक्शन की मांग, NC ने उठाया J&K के पूर्ण राज्य का मुद्दा

इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच कराने, तथा अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को इस घटना की जानकारी है और उन्होंने कहा कि इस पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

शानीमोल उस्मान की शिकायत पर DYFI नेता और पत्रकार पर केस दर्ज

राजनीति नहीं चली तो कूटनीति में हाथ आजमाने चले Rahul Gandhi ! मगर Jaishankar पर हमला करते ही सामने आ गया Salman Khurshid का रिकॉर्ड

Navratri Kanya Pujan Samagri: थाली, चुनरी से लेकर हलवा-चना भोग तक, कन्या पूजन में शामिल करें ये चीजें

Abhijeet Dipke की हिरासत को CJP ने बताया गैरकानूनी, SEM Court से की रिहाई की मांग