Omar Abdullah बोले, राज्य का दर्जा बहाली पर Home Minister Amit Shah से लगातार संपर्क में

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 07, 2026

श्रीनगर, सात सितंबर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने सहित केंद्र शासित प्रदेश और केंद्र के बीच लंबित मुद्दों के समाधान के लिए वह लगातार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संपर्क में हैं। उमर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में जम्मू-कश्मीर द्वारा अपने पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की मेजबानी करने की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं गृहमंत्री के लगातार संपर्क में हूं।

वे अपने ही नेताओं की बात नहीं मानते।’’ मुख्यमंत्री ने सोमवार को शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कहा कि यह देश के फिल्मकारों को याद दिलाता है कि स्विट्ज़रलैंड और दूसरी विदेशी जगहों पर जाने से पहले कश्मीर शूटिंग के लिए सबसे पसंदीदा जगह थी। राज्य से एमएमबीएस की पढ़ाई कर रहे चिकित्सा प्रशिक्षुओं द्वारा मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किये जा रहे अनशन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला इतने लंबे समय तक नहीं खिंचना चाहिए था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू प्रदर्शन कर रहे चिकित्सा प्रशिक्षुओं के संपर्क में हैं और उन्होंने उन्हें कुछ आश्वासन दिया है।

उमर ने कहा, ‘‘ इसके आगे आपको सकीना से पूछना होगा। हम चाहेंगे कि यह मामला जल्द से जल्द सुलझ जाए। यह किसी के भी हित में नहीं है क्योंकि इससे काम और इन छात्रों के प्रशिक्षण, दोनों पर असर पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को Delhi High Court से झटका, शांति बॉण्ड नोटिस में दखल से इनकार

Akhilesh Yadav और सपा नेताओं के खिलाफ UP के तीन जिलों में लगे विवादित होर्डिंग

China Border पर स्थिति को लेकर Owaisi ने उठाई संसद सत्र बुलाने की मांग

Punjab Assembly से कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira मौजूदा सत्र के लिए सस्पेंड