Omar Abdullah ने Modi-Putin की दोस्ती का हवाला देते हुए बहुत बड़ी माँग कर डाली, PM पर सबकी नजरें लगीं

By नीरज कुमार दुबे | Dec 04, 2025

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से ठीक पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह रूस के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों का उपयोग करते हुए यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त कराने के लिए सक्रिय पहल करें। अब्दुल्ला ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और युद्ध के कारण दुनिया जिस अनिश्चित दौर से गुजर रही है, उसमें भारत एक संतुलित और प्रभावशाली भूमिका निभा सकता है।

हम आपको बता दें कि राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा के दौरान भारत और रूस रक्षा, ऊर्जा सहयोग और व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इस बात पर भी होंगी कि क्या भारत, पुतिन के साथ वार्ता में यूक्रेन संकट पर कोई ठोस संदेश दे पाता है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी