कथित पुलिस ज्यादती के बाद खुदकुशी करने वाले युवक के परिवार से की उमर अब्दुल्ला ने मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2025

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को उस युवक के परिवार से मुलाकात की जिसने पिछले महीने कठुआ जिले में आतंकवादियों से संबंधों के संदेह के बाद पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए खुदकुशी कर ली थी।

इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने अलग-अलग जांच शुरू कर दी। अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज मैंने बिल्लावर कठुआ में माखन दीन के परिवार से मुलाकात की। कथित पुलिस ज्यादती के बाद उसकी दुखद आत्महत्या एक बड़ी क्षति है। मैं परिवार को सरकार की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन देता हूं तथा न्याय के लिए हमारी प्रतिबद्धता व्यक्त करता हूं।

प्रमुख खबरें

Justice Yashwant Varma केस में FIR और CBI जांच की मांग खारिज, Delhi High Court ने बताया Witch Hunt

Jamui में छात्रा से अभद्रता मामले में SIT ने 3 आरोपी दबोचे, POCSO Act में केस दर्ज

Story Books For Kids Under 5: किताबों की इन 5 कहानियों से बच्चों को मिलेगी जिंदगी की बड़ी सीख

आवारा पशुओं पर Supreme Court के फैसले पर NHAI ने मांगी स्पष्टता, CJI सुनवाई को तैयार