लखीमपुर हिंसा पर बोले उमर अब्दुल्ला, देश का नया जम्मू कश्मीर है उत्तर प्रदेश

By अभिनय आकाश | Oct 04, 2021

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले को लेकर सियासी घमासान के साथ ही बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। अब्दुल्ला ने उत्तर प्रदेश की तुलना जम्मू कश्मीर से कर दी। उन्होंने ट्विट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश नया जम्मू और कश्मीर है। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव जाने के विरोध के दौरान हुए संघर्ष में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस