भारतीय चुनाव आयोग से कोई उम्मीद नहीं, उमर अब्दुल्ला बोले- एक देश एक चुनाव की शुरुआत जम्मू-कश्मीर से करनी चाहिए

By अभिनय आकाश | Mar 15, 2024

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा कल होने वाले आम चुनाव की तारीखों की घोषणा पर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ईसीआई से कोई उम्मीद नहीं है। ईसीआई का काम लोकतंत्र कायम करने का है, उन्हें लोकतंत्र कायम करने में रोल अदा करना चाहिए। जम्मू-कश्मीर को चुनाव देखे हुए करीब 10 साल हो गए है। रामनाथ कोविंद ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर रिपोर्ट पेश की है। अगर इसकी शुरुआत जम्मू-कश्मीर से नहीं कर सकते तो हम क्या उम्मीद करेंगे कि ये जो ढिंढोरा पीटा जा रहा है ये लोगों को धोखा देने के लिए तो नहीं है। यहां लोकतंत्र कायम करने का ये सुनहरा मौका है।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir में बदला मौसम, गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी, 14 मार्च तक गीला मौसम रहने की संभावना

इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को यहां कहा कि निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा और हितधारकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ या अलग-अलग कराने पर फैसला करेगा। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने में विलंब को लेकर हो रही आलोचना को भी खारिज किया और कहा कि परिसीमन व आवश्यक विधायी प्रक्रियाएं दिसंबर 2023 तक ही पूरी हुई हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत