Kashmir में कुछ भी नहीं बदल पाई मोदी सरकार, इन जगहों पर ना जाएं अमेरिकी वाले एडवाइजरी पर उमर अब्दुल्ला का निशाना

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2024

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने नागरिकों से जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करने की अमेरिका नए ट्रैवल एडवाइजरी पर गुरुवार को भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जमीनी स्थिति नहीं बदली है। नरेंद्र मोदी सरकार के नया जम्मू-कश्मीर वादे पर तंज कसते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लगातार अमेरिकी यात्रा सलाह का निशाना बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में इस साल नहीं होंगे विधानसभा चुनाव! सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी क्यों है भ्रम की स्थिति?

अब्दुल्ला की यह टिप्पणी संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा अमेरिकियों से मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, भारत-पाकिस्तान सीमा और देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों की यात्रा न करने का आग्रह करने के एक दिन बाद आई है, जहां माओवादी सक्रिय हैं। परामर्श में उनसे पूर्वोत्तर राज्यों, विशेषकर जातीय संघर्ष प्रभावित मणिपुर के दौरे पर 'पुनर्विचार' करने को भी कहा गया।

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?