Omar Abdullah जल्द PM Modi को सौंपेंगे Rajouri और पुंछ का बाढ़ राहत प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

राजौरी/जम्मू, छह अगस्त जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह बाढ़ से प्रभावित राजौरी और पुंछ जिलों के लिए एक विशेष केंद्रीय पैकेज की मांग करने वाले प्रस्ताव के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र-शासित प्रदेश के पास पुनर्निर्माण का पूरा खर्च खुद उठाने की आर्थिक क्षमता नहीं है। राजौरी में बाढ़ राहत और पुनर्वास पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया, “कुछ काम हम खुद संभाल सकते हैं, लेकिन असलियत यह है कि जम्मू-कश्मीर के पास पुनर्वास का पूरा खर्च उठाने की आर्थिक क्षमता नहीं है।” उन्होंने कहा, “पिछले साल आई बाढ़ के बाद, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए लगभग 1,400 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी थी।

हमें इस जिले में चार कीमती जानें जाने का अफसोस है। अगर जिला प्रशासन और पुलिस ने रात में तुरंत कार्रवाई न की होती, तो मरने वालों की संख्या कहीं ज्यादा हो सकती थी।” उन्होंने कहा कि सरकार अब पुनर्वास और पुनर्निर्माण के चरण में आ गई है जिसमें क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं को बहाल करने को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा