उमर ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2016

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में विपक्षी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने आज महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कहा है कि ऐसे समय में जब प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं और मारे गए आतंकवादियों को घाटी में तोपों की सलामी दी जा रही है तब राज्य की मुख्यमंत्री ‘‘दफ्तर की सफाई’’ की बात कर रही हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया, उनके वाहन को जला दिया और आतंकवादियों को ‘‘तोपों की सलामी’’ दी गई। ऐसे वक्त में मुख्यमंत्री दफ्तर की सफाई के बारे में बात कर रही हैं।’’

 

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आतंकवादी के अंतिम संस्कार के बाद गुरुवार को वहां के निवासियों के एक समूह की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हो गई थी। घाटी के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई गोलीबारी में यह आतंकवादी मारा गया था। कई घंटे चली इस हिंसक झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के एक वाहन में भी आग लगा दी थी।

प्रमुख खबरें

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!

मैदान पर भारत की जीत का जश्न, मगर हरमनप्रीत के चेहरे पर स्लो ओवर रेट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों से पर्यावरण सुरक्षा पर संकट? पूर्व अधिकारियों ने जताई गहरी चिंता

रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी