फारूक अब्दुल्ला ने उमर अब्दुल्ला को बताया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2019

जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को ऐलान किया कि उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार शुरू करते हुए फारूक ने कहा कि वह संसद में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। फारूक ने बाहू किले पर पार्टी की एक रैली में कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री नहीं बनूंगा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला होंगे क्योंकि वह युवा हैं। मैं बुजुर्ग हूं और मैं युवाओं जितना ऊर्जावान नहीं हूं, लेकिन वह हैं। मैं संसद जाऊंगा और मुझे पूरा यकीन है कि मैं वहां होऊंगा।’

भाजपा पर लोगों को बांटने और देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए फारूक ने कहा कि देश को मजबूत होकर ध्रुवीकरण, नफरत और नाइंसाफी से लड़ने की जरूरत है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से उन प्रत्याशियों को वोट देने को कहा जो समानता के सिद्धांत पर देश चला सकें। राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र से पूछा कि अयोध्या में मंदिर के रास्ते में कौन रोड़ा अटका रहा है। उन्होंने कहा, ‘मुस्लिम मंदिर निर्माण के खिलाफ नहीं है लेकिन वे (नेता) नफरत फैलाने और लोगों को बांटने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। क्या राम सिर्फ हिन्दुओं के हैं? आपकी किताबें बताती हैं कि वह सब के हैं, जिस तरह से मुसलमानों का मानना है कि अल्लाह सिर्फ मुसलमानों के नहीं बल्कि पूरी दुनिया के हैं।’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य