‘होम टेस्ट’ से भी ‘ओमीक्रोन’ का पता लगाया जा सकता है, हालांकि सटीकता थोड़ी कम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2022

वाशिंगटन। कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का क्या घर पर जांच (होम टेस्ट) करके पता लगाया जा सकता है...? इस सवाल का जवाब तो हां है, लेकिन अमेरिका के कुछ स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कई बार ‘वायरल लोड’ कम होने पर यह अक्सर संक्रमण का पता नहीं लगा पाता। ‘होम टेस्ट’ (घर पर किट से जांच) के उपयोग को लेकर सरकार की सिफारिशें बदली नहीं हैं। तुरंत संक्रमण का पता लगाने के लिए लोगों को उनका उपयोग करना जारी रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में मोदी के कार्यक्रम से भाजपा लोगों की जान जोखिम में डालेगी : टीएमसी

अमेरिका में संक्रामक रोग के विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने कहा कि एफडीए पूरी तरह ‘‘पारदर्शिता’’ रखना चाहता है, सटीकता थोड़ी कम हो सकती है लेकिन जांच अब भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। वोल्क ने कहा कि ‘होम टेस्ट’ के कई फायदे हैं। इसका इस्तेमाल कर आप परिवार और दोस्तों के साथ सुरक्षित माहौल में समय बिता सकते हैं।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: आईएमएफ और World Bank में सुधार की मांग, एकतरफा प्रतिबंधों का कड़ा विरोध

टैगोर विद्वान Ketaki Kushari Dyson का 86 वर्ष की आयु में निधन

Bihar Flood: RJD नेता Tejashwi Yadav ने पीड़ितों के लिए मांगा स्पेशल पैकेज, लगाया भेदभाव का आरोप

PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल, Kashi में BJP शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान