ईद के मौके पर ममता बोलीं- आज देश में जो फूट डालो राज करो की नीति चल रही है, वो ठीक नहीं है

By अंकित सिंह | May 03, 2022

देश भर में आज ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर अलग-अलग राजनेता भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इन सब के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा कि आज देश में जो फूट डालो राज करो की नीति चल रही है, वो ठीक नहीं है। अलगाव की राजनीति चल रही है, वो भी ठीक नहीं है। हम एकता चाहते हैं, हम सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा चाहते हैं। ममता बनर्जी कहा ''अच्छे दिन आएंगे...हम डरे नहीं, लड़ना जानते हैं।'' नई दिल्ली में संसद मार्ग मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के बाद पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि पूरे मुल्क़ को ईद मुबारक हो। मुल्क़ में अमन रहे। सब इकट्ठा हुए, आपने देखा कितने लोग आए थे। कभी-कभी कुछ लोग पागल हो जाते हैं, लोगों को भटका देते हैं, वरना देश में हमेशा अमन ही रहता है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि कश्मीर की कश्मीरियत बहाल है, उसमें कोई बदलाव नहीं आया है। चुनाव हो जाए, ताक़त लोगों के हाथ में दी जाए तो मुझे लगता है सबकुछ ठीक हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा