अपने पिता की मौत पर नहीं रोने वालों को मरवा दी थी गोलियां, अब सनकी तानाशाह ने उनकी 10वीं पुण्यतिथि पर हंसने पर लगाई रोक

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2021

उत्तर कोरिया में किम जोंग उन का हैरान करने वाला फरमान सामने आया है। पूर्व नेता किम जोंग इल की 10वीं पुण्यतिथि पर फरमान जारी करते हुए लोगों के हंसने पर प्रतिबंध लगा दिया है। तानाशाह किम ने आदेश जारी किया है जिसके तहत उत्तर कोरिया के नागरिकों के 10 दिनों के लिए हंसने पर रोक लगा दिया गया है। सीमावर्ती शहर सिनुइजू के निवासी ने रेडियो फ्री एशिया को बताया कि उत्तर कोरियाई लोगों को शराब पीने, हंसने, किराने का सामान खरीदने या अवकाश गतिविधियों में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर कोई कानून तोड़ता है और हंसता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश है। आज यानी 17 दिसंबर (गुरुवार) पूर्व सर्वोच्च नेता किम जोंग इल की 10वीं पुण्यतिथि है।

जनाजे में आंसू नहीं बहाने वालों को मरवा दी थी गोली

साल 2011 में दिसंबर का सर्द महीना था दुनिया पर नये साल की खुमारी चढ़ने लगी लेकिन नार्थ कोरिया में सन्नाटा पसरा था। 17 दिसंबर की सुबह नार्थ कोरिया की बेचैनी बढ़ाने वाली थी। किम जोंग उन अपनी छोटी बहन किम यो जोंग के साथ प्योंगयांग काउंटी के पुस्तैनी विला में था। सामने नार्थ कोरिया का दूसरा तानशाह  किम जोंग इल आखिरी सांसे गिन रहा था। घड़ी की सुइयों ने जैसे ही 11 के कांटे को छुआ। किम जोंग उन के तानाशाह पिता की मौत हो गई। नार्थ कोरिया में मातम पसर गया। जब किम के पिता की हार्ट अटैक से मौत हुई तो बाहर की दुनिया में किसी को इस बात की खबर नहीं थी। इसकी खबर दो दिन बाद बाहरी दुनिया को नार्थ कोरिया द्वारा खुद बताए जाने के बाद ही पता चला। उस वक्त किम चाहता था कि उसके पिता का जब जनाजा निकले तो हर कोई रोए। लेकिन बहुत से ऐसे भी थे जो जनाजे में रोए नहीं। ऐसे लोगों को किम ने गोली मरवा दी थी। 

प्रमुख खबरें

रूस युद्ध में India समेत 47 देशों के लोगों का कर रहा इस्तेमाल: UNGA में बोले Zelenskyy

Cyclone Arnab | चक्रवात अर्नब ने आंध्र-ओडिशा तट को किया पार! गजपति से 1,500 लोग सुरक्षित निकाले गए, 10 जिलों में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद

US Dollar के मुकाबले Rupee 11 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर पहुंचा

India Pacific Relations | भारत को PIF में मिला रणनीतिक साझेदार का दर्जा, प्रशांत महासागरीय देशों के साथ सहयोग होगा मजबूत, जयशंकर ने बताया बड़ा कदम