Rahul Gandhi की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस ने कहा, सच बोलने की सजा दी गई, हम भयभीत या चुप नहीं होंगे

By अंकित सिंह | Mar 24, 2023

मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हो गई है। दरअसल, सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को मानहानि के मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, इसके बाद राहुल गांधी को बेल दी गई थी। लेकिन, राहुल की सदस्यता को लेकर खतरा मंडरा रहा था। आज लोकसभा की ओर से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई। अब कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि राहुल गांधी को सच बोलने की सजा दी गई है। वहीं, जयराम रमेश ने कहा कि हम भयभीत या चुप नहीं होंगे। इस लड़ाई को कानूनी और राजनीतिक रूप से लड़ेंगे। 

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि राहुल गांधी को सांसद पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। दो साल की जेल की सजा सुनाते ही हमें इस बात का अंदेशा हो गया था- किसी की (सदन की) सदस्यता रद्द करने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे 6 महीने या 1 साल की जेल की सजा का ऐलान कर सकते थे लेकिन 2 साल की सजा का मतलब था कि उनके पास आगे की योजना थी और उन्होंने आज ऐसा किया। मैं इस कार्रवाई की निंदा करता हूं। इससे पता चलता है कि नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से कितने डरे हुए हैं।  

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा