परिवार पर जातिवादी तानों पर वंदना ने कहा- पुलिस जांच कर रही है, टिप्पणी नहीं करना चाहती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

तोक्यो। भारतीय महिला हॉकी टीम की फारवर्ड वंदना कटारिया ने ओलंपिक सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ हार के बाद उनके परिवार के खिलाफ की गयी कथित जातिवादी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया करने से इन्कार करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सिडकुल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय टीम की बुधवार को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के हाथों हार के बाद दो व्यक्ति हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र में स्थित वंदना के घर के आगे उपहास उड़ाने के लिये नाचने लगे और उन्होंने आतिशबाजी भी की।

इसे भी पढ़ें: भाजपा-MNS में होगी दोस्ती? राज ठाकरे और चंद्रकात पाटिल की मुलाकात के बाद अटकलें तेज

इन दोनों व्यक्तियों और वंदना के परिवार के बीच बहस के बाद इस हॉकी खिलाड़ी के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी जिसके बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान विजयपाल के रूप में की गयी है। उस पर भारतीय दंड संहिता और एससी एसटी अधिनियम की धारा 504 (शांतिभंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Singapore के गांधी स्मारक सभागार में भारतीय समुदाय ने बापू को दी श्रद्धांजलि

UP Congress प्रमुख बनते ही Aradhana Mishra Mona ने 2027 चुनाव पर साधा निशाना

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं