ED की शिकायत पर पुलिस ने महाराष्ट्र सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और पांच अन्य को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2023

नयी दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर राज्य के सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और उनके परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ईडी ने आरोप लगाया था कि छापेमारी की उसकी कार्रवाई में बाधा पहुंचाई गई और सबूतों को नष्ट किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह मामला पुणे स्थित सेवा विकास सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमर मूलचंदानी सहित पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ कथित करीब 494 करोड़ रुपये की अनियमितता से जुड़े धनशोधन से संबंधित है जिसकी जांच ईडी कर रहा है। एजेंसी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने 27 जनवरी की सुबह मूलचंदानी के पिम्परी चिंचवाड (पुणे के करीब) स्थित परिसरों में छापेमारी की कार्रवाई की थी, लेकिन वे घर में दाखिल नहीं हो सके क्योंकि किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने Mahatma Gandhi की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

उन्होंने बताया कि ईडी ने इसके बाद दो महिलाओं सहित सभी छह लोगों के खिलाफ तलाशी के दौरान असहयोग कर सबूतों को छिपाने/नष्ट करने की शिकायत पुलिस के समक्ष दर्ज कराई जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। ईडी को आशंका है कि सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ने अपने पास से कथित तौर पर बरामद दो मोबाइल फोन की चैट और क्लाउड डेटा ‘मिटा’ दिया है। सूत्रों ने बताया कि मूलचंदानी के परिसर से 2.73 करोड़ रुपये के जेवर- हीरे और 40 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। भारतीय रिजर्व बैंक ने सहकारी बैंक का लाइसेंस अक्टूबर 2022 में रद्द कर दिया था।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार