AAP के 11 साल पूरे होने पर Arvind Kejriwal को याद आए Manish Sisodia, कही ये बात

By रितिका कमठान | Nov 26, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दोस्त और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी याद किया है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज ही के दिन साल 2012 में देश के आम आदमी ने उठकर अपनी खुद की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आई लेकिन हम सबके जज्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है। आप इस समय दिल्ली और पंजाब की सत्ता में है और कई अन्य राज्यों में अपना जमीनी आधार बढ़ा रही है।

केजरीवाल ने पोस्ट में कहा, एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। हम सब अपने मज़बूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों के दौरान आम आदमी पार्टी के खिलाफ सरकारों ने 250 मामले दर्ज किए है, मगर किसी भी मामले में कोई भ्रष्टाचार नहीं मिला है।

मनीष सिसोदिाय को किया याद

उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को याद करते हुए कहा कि ये पहला मौका है जब स्थापना दिवस के मौके पर मनीष सिसोदिया और संजय सिंह मौजूद नहीं हैं। दोनों को ही झूठे मामलों में जेल में बंद किया हुआ है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की सबसे उभरती हुई पार्ची है, जिसे लगातार टारगेट भी किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं के लिए कहा कि इन सभी नेताओं पर मुझे गर्व है। हम किसी विरोधी पार्टी से नहीं डरते है।

प्रमुख खबरें

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century