Birth Control For Men: पुरुषों के लिए आ रही On Demand Contraceptive Pill, सेक्स से 30 मिनट पहले करेगी असर

By अनन्या मिश्रा | Nov 14, 2026

आज भी दुनिया भर में फैमिली प्लानिंग के मामले में ज्यादातर बोझ महिलाओं के ऊपर ही है। पुरुषों के पास सिर्फ दो रास्ते होते हैं, पहला कंडोम का इस्तेमाल करना या फिर नसबंदी कराना। वहीं कई बार महिलाओं को ऐसी हार्मोनल दवाएं लेनी पड़ती है, जिनके अपने साइड इफेक्ट्स होते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा ऐसा शानदार तरीका निकाला गया है, जो इस तस्वीर को पूरी तरह से बदल देगा। दरअसल, वैज्ञानिकों द्वारा पुरुषों के लिए एक ऐसी खास 'ऑन-डिमांड' कॉन्ट्रासेप्टिव पिल तैयार की जा रही है, जो साइंस की दुनिया में गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

जानें कैसे काम करेगी यह गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कोई ऐसी दवा नहीं है, जिसको रोजाना खाना पड़े। पुरुष को इसे सेक्स से सिर्फ 30 मिनट पहले सेवन करना होगा।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: दिवाली के बाद मिठाई की तलब क्यों नहीं जाती? शुगर क्रेविंग घटाने के 5 तरीके

इस गोली के सेवन से शरीर में मौजूद 'sAC' नामक एक खास एंजाइम को कुछ समय के लिए रोक देती है। आसान भाषा में समझा जाए, तो यह गोली स्पर्म को आगे बढ़ाने की क्षमता को पूरी तरह से रोक देती है। जब स्पर्म अपनी जगह से हिल ही नहीं सकेगा, तो प्रेग्नेंसी का जोखिम नहीं रहेगा।

सिर्फ 6 से 8 घंटे तक होगा असर

इस दवा की खासियत यह है कि इसका असर शॉर्ट-टर्म है। दवा खाने के बाद सिर्फ 6 से 8 घंटे तक यह अपना असर दिखाती है। जैसे ही यह समय पूरा होगा, पुरुष की फर्टिलिटी बिना किसी नुकसान के पहले जैसी नॉर्मल हो जाती है।

वर्तमान समय में वैज्ञानिकों द्वारा पुरुषों के लिए कुछ अन्य कॉन्ट्रासेप्टिव फॉर्मूले भी बनाए जा रहे हैं। जैसे रोज लगाने वाले इंजेक्शन या फिर जेल आदि। हालांकि ये दवाएं अपना असर दिखाने में हफ्तों का समय लेती हैं। वहीं इन दवाओं का असर भी खत्म होने में हफ्तों लग जाते हैं। जबकि दावे के अनुसार यह नई गोली फौरन काम करती है।

रिसर्च के लिए मिला मिलियन डॉलर का फंड

इसके लिए कोई रातों-रात अविष्कार नहीं है। बल्कि साल 2020 और 2023 में सफल शुरूआती टेस्टिंग के बाद अब वैज्ञानिकों को अगला लक्ष्य इस दवा को इंसानों पर टेस्ट करना है।

इंसानों पर इस सुरक्षित परीक्षण को आगे बढ़ाने के लिए NICHD ने वैज्ञानिकों को अगले 4 सालों तक के लिए 8.2 मिलियम डॉलर का बड़ा फंड दिया है। इस फंड से वैज्ञानिक यह तय कर सकेंगे कि दवा का किसी तरह का कोई जहरीला प्रभाव न हो। साथ ही यह इंसानी शरीर के लिए पूरी तरह से सेफ हो।

बर्थ कंट्रोल सिर्फ महिलाओं का जिम्मा नहीं

वैज्ञानिकों की इस टीम ने Sacyl Pharmaceuticals, Inc. नामक कंपनी भी शुरू की है, जिससे कि इसको मार्केट में इस दवा को जल्द से जल्द उतारने और इसको FDA से मंजूरी मिल जाए।

अगर सब सही रहा, तो वह दिन भी दूर नहीं है जब गर्भनिरोधक की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की नहीं रहेगी। बल्कि पुरुष भी मेडिकल स्टोर जाकर अपने लिए सेफ और आसान ऑप्शन चुन सकेंगे।

प्रमुख खबरें

World Diabetes Day 2026: भारत में हर 5वें व्यक्ति को हाई Blood Sugar, डॉक्टरों ने दी जांच की सलाह

केरलम में Lawrence Bishnoi गिरोह का सहयोगी गुरुमूर्ति अरेस्ट, UAPA के तहत केस दर्ज

वैश्विक कूटनीति में ऐतिहासिक मोड़! अगले हफ्ते चीन में पहली बार एक मंच पर दिखेंगे Donald Trump, Xi Jinping और Vladimir Putin

नेहरू जयंती पर बोली Congress, देश निर्माण में उनका योगदान हमेशा रहेगा प्रेरणा