धामी के निर्देश पर पौड़ी की जिलाधिकारी, एसएसपी ने खुदकुशी करने वाले युवक के परिजनों से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2025

पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने 35 लाख रुपये ठगे जाने से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले तलसारी गांव के युवक जितेंद्र सिंह नेगी के परिजनों से शुक्रवार को मुलाकात की और मामले में अभी तक की गयी कार्रवाई से अवगत कराया।

धामी ने उनसे कहा कि इस स्थिति में पूरा उत्तराखंड उनके साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

बृहस्पतिवार तड़के चार बजे 32 वर्षीय नेगी ने अपने घर के पास अपनी कार में कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व नेगी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर भाजयुमो नेता हिमांश चमोली पर उनसे 35 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए उसे अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देहरादून के भानियावाला से चमोली को गिरफ्तार कर लिया था।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

EPFO और ITR डेटा के दुरुपयोग पर Supreme Court ने जताई चिंता, केंद्र को दिए निर्देश

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर